Haar ki jeet hindi story

Image
  Haar ki jeet hindi story हार की जीत की कहानी, (haar ki jeet hindi story) यह कहानी एक हार पर आधारित है जिसके बाद हार जीत में बदल जाती है, हम अगर कोशिश करते है तो हार को भी जीत में बदल सकते है, but यह तब ही संभव है जब आप उसके बारे में सोचते है और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करते है तब ही ऐसा होता है, haar ki jeet hindi story गांव की वह प्रतियोगिता हर साल होती थी उसमे हर तरह के गांव से लोग आते थे और प्रतियोगिता को  “जीतने”  की पूरी कोशिश करते थे, जो वह  “जीत”  जाता था उसे विजेता घोषित किया जाता था, उसको इनाम में पुरे गांव में साल भर तक खाना खिलाया जाता था. उसकी सभी जरूरत को ध्यान में रखा जाता था, Because वह प्रतियोगिता को जीत जाता है तभी वह एक विजेता के तोर पर किसी भी गांव सेअपनी जरूरत का सामान ले लिया करता था एक तरह से वह पुरे सालभर राजा की तरह ही रहता था, उसी गांव में एक लड़का जिसका नाम हरी था हरी का अगर हम सवभाव की बात करे तो वह बहुत अच्छा लड़का था मगर वह अकेला गांव में रहता था उसके परिवार में कोई भी नहीं था उसे खाने की समस्या भी बहुत थी Because उसके पास कोई भी ज...

एलन मस्क का जीवन परिचय Biography of Elon Musk in Hindi

 एलन मस्क का जीवन परिचय Biography of Elon Musk in Hindi

एलन मस्क का जीवन परिचय Biography of Elon Musk in Hindi

दक्षिण अफ़्रीकी उद्यमी एलन मस्क, टेस्ला मोटर्स और स्पेसएक्स की स्थापना के लिये जाने जाते हैं। वह अभी भी टेस्ला के सीईओ और चेयरमैन हैं। उन्होंने 2012 में एक ऐतिहासिक वाणिज्यिक अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था। एलन मस्क ने अपनी पहचान अपनी दम पर बनाई।

एलन मस्क का जीवन परिचय Biography of Elon Musk in Hindi

Contents [show]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा Early Life and Education

एलन रीव मस्क का जन्म 28 जून, 1971 में  दक्षिण अफ़्रीका में प्रिटोरिया, त्रांसवाल, दक्षिण अफ़्रीका में हुआ था। वह एक अमेरिकी उद्यमी और व्यापारी है। उनके पिता का नाम एरोल मस्क है, जो की एक दक्षिण अफ्रीकी इलेक्ट्रोमेकैनिकल इंजीनियर, पायलट, और नाविक थे।


1980 में उनके माता पिता का तलाक हो गया था। मस्क ने अपना बचपन दक्षिण अफ़्रीका में ही गुजारा। मस्क ने अपनी स्कूली शिक्षा वाटरक्लूफ़ हाउस, प्रिपरेटरी में पूरी की और प्रिटोरिया के बॉयज स्कूल से डिग्री प्राप्त की।

जिस प्रकार हर एक व्यक्ति की सफलता के पीछे कुछ ऐसी घटनायें होती है जो आगे जाकर उनकी सफलता का एक नया रास्ता बन जाती है। ऐसी घटनायें मस्क के साथ भी हुई और जो उनको एक सफल व्यक्ति बना गई।


जब वह 9 साल के हुये तो उनको अपना कंप्यूटर मिला। इस तरह एलन कंप्यूटर पर किताबों की मदद से प्रोग्रामिंग करना सीखने लगे और कंप्यूटर में बेहद रूचि दिखाने लगे। मस्क ने प्रिटोरिया के एक माध्यमिक विद्यालय से स्नातक किया।


उन्होंने 17 साल की आयु में ही अपना घर छोड़ने का निर्णय किया। मस्क अपने माता-पिता की आज्ञा के बिना अपना घर छोड़कर संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने का फैसला ले लिया। हालांकि, वह तुरंत संयुक्त राज्य अमेरिका नहीं जा पाये।

फिर 1989 में एलन मस्क, अपनी मां के रिश्तेदारों के साथ कनाडा में रहने लगे। वहां उन्होंने कनाडा की नागरिकता प्राप्त की उसके बाद में एलन, मॉन्ट्रियल चले गए। वहां पैसो की कमी होने के कारण उन्होंने कम वेतन पर ही काम किया। 19 साल की उम्र में मस्क ने किंग्स्टन, ओन्टेरियो में क्वींस यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।

फिर एलन मस्क ने करीब दो साल ओन्टारियो में अध्ययन किया और फिर बाद में  उनका सपना साकार हो गया। 1992 में, वह संयुक्त राज्य अमेरिका चले गये। कुछ समय बाद एलन को कुछ परेशानियों ने घेर लिया और तब उन्होंने अत्याधमिकता का सहारा लिया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा तब उन्होंने डगलस एडम्स की एक किताब “द हिचहाइकर गाइड टू दी गैलेक्सी” को पढ़ा और तब उन्होंने उससे कुछ नया ज्ञान प्राप्त किया। जो उनके बहुत काम आया इस किताब ने उनका मार्गदर्शन किया।

निजी जीवन Personal life

मस्क के पिता इंजिनीअर थे और उनकी माँ एक मॉडल थी। मस्क के दो छोटे भाई और दो बहने भी थे पर पिता को मस्क से ज्यादा लगाव था। मस्क की पहली पत्नी का नाम जस्टिन मस्क था, दोनों ओन्टारियो विश्वविद्यालय में छात्र थे।

मस्क के पांच बेटे है। उन्होंने 2000 में शादी की और 2008 में अलग हो गए। उनका पहला बेटा, नेवादा अलेक्जेंडर मस्क, 10 सप्ताह की उम्र में अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम (एस आई डी एस) से मृत्यु हो गई। बाद में उनके विट्रो निषेचन से जुड़वां बेटे पैदा हुये।

जब एलन मस्क छोटे थे। वह अपने स्कूल के सबसे शांत स्वभाव के बच्चे थे। मस्क के स्कूल के बच्चे उन्हें बहुत परेशान करते थे। एक दिन उन बदमाश बच्चों ने मस्क को बहुत मारा और उनको स्कूल की सीढियों से नीचे धकेल दिया। तब मस्क कुछ दिनों तक अस्पताल में भी रहे जिस कारण से उनको आज भी सांस लेने में परेशानी होती है।


वैसे तो एलन मस्क एक सोफ्टवेयर इंजिनीअर थे, परन्तु जब वह स्पेसएक्स कंपनी बनाने के बारे में सोच रहे थे तो उन्होंने कई सारी किताबों को की पढ़ाई की और समझा कि-

रॉकेट में किस किस तरह की सामान लगाये जाते है?
रॉकेट किस प्रकार काम करता है?
रॉकेट बनाने में कितनी पूंजी लगती है?

आदि अनेक जानकारी उन्होंने किताबों के जरिये हासिल की। इसके बाद वह रूस से एक नया रॉकेट खरीदना चाहते थे और उसको अपने तरीके से संशोधित करना चाहते थे पर रूस ने रॉकेट की कीमत ज्यादा बताई तब उन्होंने अपनी खुद की कंपनी बनाने का फैसला लिया पर उस समय उनको एक ऐसे वैज्ञानिक की ज़रूरत थी जो उनको रॉकेट के पुर्जों और ज़रूरी चीजों की जानकारी दे। तब उनकी मुलाकात टॉम म्युलर से हुई और स्पेसएक्स बनना शुरू हो गया।

व्यवसाय Business

12 वर्ष की उम्र में ही मस्क ने एक कंप्यूटर गेम बना दिया और फिर उन्होंने उस गेम को बेचकर 500$ भी कमाये। उस गेम का नाम ब्लास्टर था। उन्होंने 1999  में एक्स.कॉम की स्थापना की, जो बाद में पेपैल(PayPal) बन गई,  2002 में स्पेसएक्स और 2003 में टेस्ला मोटर्स आदि की स्थापना भी उनके द्वारा की गई।

एक्स डॉट कॉम को ही पेपैल नाम दिया गया। पेपैल का नाम मिलने के बाद एलन मस्क ने पेपैल कंपनी का विकास करने पर जोर डाला। तब बाद में उन्होंने स्पेसएक्स कंपनी खोली और वह टेस्ला के सी ई ओ बन गए।


मस्क ने फाल्कन रॉकेट बनाया और वह इस रॉकेट की सफलता के लिये जाने जाते है। Zip 2 को 1999 में सबसे बड़ा सर्च इंजन अल्टा विस्टा ने  307 मिलियन $ नकद में खरीद लिया। यह सौदा एक रिकॉर्ड  बन गया ।

टेस्ला Tesla

2004 में उन्होंने टेस्ला मोटर की कंपनी में पैसा लगाया, जो कि इलेक्ट्रॉनिक कार बनाती है। मस्क ये जानते थे कि आगे आने वाले समय में लोग इस कार को पसंद करेंगे और इससे पर्यावरण प्रदूषित भी नहीं होगा इसलिए वे टेस्ला में सी इ ओ बन गये।


हाइपरलूप ट्रेन Hyperloop train

यह कैप्सूल के आकर का सबसे तेज चलने वाला यातायात का साधन होगा। इसकी गति 1000 Km/hr होगी। मस्क इसमें भी अभी काम कर रहे है।

पुरुस्कार Awards

  • 2006 में, मस्क ने संयुक्त राज्य नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज एयरोनॉटिक्स और स्पेस इंजीनियरिंग बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • स्पेसएक्स, टेस्ला और सोलरसिटी के लिए 2007 में आर एंड डी मैगज़ीन इनोवेटर ऑफ द ईयर का पुरुस्कार प्राप्त किया।
  • 2007 में टेस्ला और स्पेसएक्स पर किये गये सराहनीय काम के लिये उनको इंक मैगज़ीन द्वारा उद्यमी वर्ष पुरस्कार मिला।
  • टेस्ला रोडस्टर के डिजाइन के लिए मस्क को 2007 में इंडेक्स डिज़ाइन पुरस्कार मिला।
  • मिखाइल गोर्बाचेव द्वारा प्रस्तुत टेस्ला रोडस्टर के डिजाइन के लिए 2006 में उन्हें  ग्लोबल ग्रीन उत्पाद डिजाइन पुरस्कार मिला।

Comments