Posts

Showing posts from May, 2021

Haar ki jeet hindi story

Image
  Haar ki jeet hindi story हार की जीत की कहानी, (haar ki jeet hindi story) यह कहानी एक हार पर आधारित है जिसके बाद हार जीत में बदल जाती है, हम अगर कोशिश करते है तो हार को भी जीत में बदल सकते है, but यह तब ही संभव है जब आप उसके बारे में सोचते है और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करते है तब ही ऐसा होता है, haar ki jeet hindi story गांव की वह प्रतियोगिता हर साल होती थी उसमे हर तरह के गांव से लोग आते थे और प्रतियोगिता को  “जीतने”  की पूरी कोशिश करते थे, जो वह  “जीत”  जाता था उसे विजेता घोषित किया जाता था, उसको इनाम में पुरे गांव में साल भर तक खाना खिलाया जाता था. उसकी सभी जरूरत को ध्यान में रखा जाता था, Because वह प्रतियोगिता को जीत जाता है तभी वह एक विजेता के तोर पर किसी भी गांव सेअपनी जरूरत का सामान ले लिया करता था एक तरह से वह पुरे सालभर राजा की तरह ही रहता था, उसी गांव में एक लड़का जिसका नाम हरी था हरी का अगर हम सवभाव की बात करे तो वह बहुत अच्छा लड़का था मगर वह अकेला गांव में रहता था उसके परिवार में कोई भी नहीं था उसे खाने की समस्या भी बहुत थी Because उसके पास कोई भी ज...

hindi chutkulaa

  रोटी कमाना बड़ी बात नही है परिवार के साथ बैठकर “खाना” बड़ी बात है! —- अपने वो नही होते जो, “तस्वीर” में साथ खड़े होते हैं ! अपने वो होते हैं जो, “तकलीफ” में साथ खड़े होते हैं ! झूला जितना पीछे जाता है, उतना ही आगे आता है।एकदम बराबर। सुख और दुख दोनों ही जीवन में बराबर आते हैं। जिंदगी का झूला पीछे जाए, तो डरो मत, वह आगे भी आएगा। बहुत ही खूबसूरत लाईनें. .किसी की मजबूरियाँ पे न हँसिये, कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता..! डरिये वक़्त की मार से,बुरा वक़्त किसीको बताकर नही आता..! अकल कितनी भी तेज ह़ो,नसीब के बिना नही जीत सकती..! बीरबल अकलमंद होने के बावजूद,कभी बादशाह नही बन सका…!! ना तुम अपने आप को गले लगा सकते हो, ना ही तुम अपने कंधे पर सर रखकर रो सकते हो एक दूसरे के लिये जीने का नाम ही जिंदगी है! इसलिये वक़्त उन्हें दो जो तुम्हे चाहते हों दिल से! रिश्ते पैसो के मोहताज़ नहीं होते क्योकि कुछ रिश्ते मुनाफा नहीं देते पर जीवन अमीर जरूर बना देते है !!! रात के समय एक दुकानदार अपनी दुकान बन्द ही कर रहा था कि एक कुत्ता दुकान में आया । उसके मुॅंह में एक थैली थी। जिसमें सामान की लिस्ट और पैसे थे...

भारतीय जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है :-

Image
  भारतीय जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है :- Indian Nobel Prize Winners in Hindi 61 नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है एंव यह पुरस्कार विश्व के सर्वश्रेष्ठ लोगों को मिलता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1901 से हुई और इसे एल्फ़्रेड नोबेल (Alfred Nobel) के नाम पर रखा गया। एल्फ़्रेड नोबेल (Alfred Nobel) स्वीडन के निवासी थे| उन्होंने डायनामाईट (Dynamite) का आविष्कार किया था। नोबेल पुरस्कार भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), चिकित्सा विज्ञान (Physiology or Medicine), साहित्य (Literature) और शांति (Peace) के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्यों के लिए दिये जाते हैं। भारत को विश्वगुरु (vishvguru) कहा जाता है एंव विश्वभर में भारतीयों ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है| कई भारतीयों को उनके उत्कर्ष कार्यों के लिए नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| तो आईये जानते है कि अब तक किन भारतीयों को नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित (Indian who won nobel prize) किया जा चुका है। Nobel Prize Winners of India नोबेल पुरस्कार विजेता भरतीय    रवींद्रनाथ टैगोर ...

फर्क पड़ता है!

Image
  फर्क पड़ता है! – प्रेरणादायक कहानी – Starfish Motivational Moral Story in Hindi 27 हम सब आदर्शवादी और अच्छे कार्य करने की बातें करते रहते है| जैसे बिजली बचाना, सड़क पर कचरा न फेंकना, शादी समारोह अथवा अन्य आयोजनों या अपने घर में भोजन को waste न करना, ट्रेफिक नियमों का पालन करना, किसी जरूरतमंद की मदद करना और बहुत कुछ| लेकिन हम में से ज्यादात्तर लोग ऐसी बातों का पालन नहीं करते| ऐसा क्यों होता है कि हम पढ़े लिखे लोग ही इन छोटी छोटी बातों का पालन नहीं करते? सबसे ज्यादा खाना (Food), हम पढ़े लिखे लोग ही waste (वैस्ट) करते है जबकि दूसरी और भारत में रोजाना, लाखों लोग भूखे सोते है| हम पढ़े लिखे लोग ही बिजली का अपव्यय करते है जबकि भारत के हजारों गावों में अब भी बिजली नहीं है| ऐसे पढ़े लिखे लोग भी आसानी से मिल जायेंगे जिनके पास इतना भी Time (टाइम) नहीं कि वे सड़क पर पड़े हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दे| ऐसा क्यों होता है कि हम पढ़े लिखे लोग ही इन बातों को नहीं समझते? इसका सामान्य सा कारण है और वह है हमारी नकारात्मक सोच| हम में से ज्यादातर लोग यह सोचते है, मानते है और कहते है, कि  केवल मेरे...

जीवन क्या है?

Image
  जीवन क्या है? What is Life In Hindi by   Abhishek 4 years ago 4 years ago 203 Life – जीवन विलियम शेक्सपियर ( William Shakespeare ) ने कहा था कि जिंदगी एक रंगमंच है और हम लोग इस रंगमंच के कलाकार | सभी लोग जीवन (Life) को अपने- अपने नजरिये से देखते है| कोई कहता है जीवन एक खेल है (Life is a game), कोई कहता है जीवन ईश्वर का दिया हुआ उपहार है (Life is a gift), कोई कहता है जीवन एक यात्रा है (Life is a journey), कोई कहता है जीवन एक दौड़ है (Life is a race) और बहुत कुछ| मैं आज यहाँ पर “जीवन” के बारें में अपने विचार share कर रहा हूँ और बताने की कोशिश करूंगा की जीवन क्या है? (What is Life)| My Thoughts on Life in Hindi जीवन क्या है?  – What is Life   😃😃😃😃😃😃😃😃😃😃😃😃😃௹🌈💔 मनुष्य का जीवन एक प्रकार का खेल है – Life is a Game  और मनुष्य इस खेल का मुख्य खिलाडी| यह खेल मनुष्य को हर पल खेलना पड़ता है| इस खेल का नाम है “Game of Thoughts (विचारों का खेल)”| इस खेल में मनुष्य को दुश्मनों से बचकर रहना पड़ता है| मनुष्य अपने दुश्मनों से तब तक नहीं बच सकता जब तक मनुष्य के ...

द मिल्कमैन ऑफ़ इंडिया” जिन्होंने बनाया सबसे बड़ा ब्रांड

Image
  “द मिल्कमैन ऑफ़ इंडिया” जिन्होंने बनाया सबसे बड़ा ब्रांड – Success Story of Amul In Hindi 1 Verghese Kurien “The Milk Men Of India” (Amul Success Story) यह कहानी हैं ऐसे व्यक्ति के संघर्ष के बारे में जिसने किसानों को मुनाफा (पैसे) कमाने का मौका दिया|कुरियन के पास इतनी डिग्रियां थी कि वह अगर चाहते तो कोई उच्चे पद की नौकरी कर सकते थे| वर्गीस कुरियन को संपति का अभाव नहीं था उनके पिता कोच्ची में सिविल सर्जन थे| लेकिन उनमे कुछ कर दिखाने का जूनून था| इसलिए उन्होंने दूध उद्योग को अपना कार्यक्षेत्र बनाया और कई नामों से उद्योग खोलकर लोगों को नौकरी देने के साथ-साथ मुनाफा भी कमाया| पदभूषण और पदश्री जैसे सम्मानों से अलंकृत डाॅ कुरियन कई लोगों के लिए प्ररेणास्त्रोत हैं| रोमांचक बात यह हैं की इस अनुठी कहानी को रचने वाले व्यक्ति की क्रांति से जाने-अनजाने हम सभी जुडे हुए हैं. फिर वह चाहे अमूल के नाम के जरिए ही क्यों न हो|यह कहानी हैं अमूल के संस्थापक वर्गिस कुरियन की| Story Behind Amul’s Success आम तौर पर भौतिकी में स्नातक, BE Mechanical और America से Master Of Science जैसी Degree लेने के बाद...

इंजीनियरिंग के बाद शुरू की जूता पॉलिश

Image
  इंजीनियरिंग के बाद शुरू की जूता पॉलिश – Innovative Business Idea  4 ” संघर्ष में आदमी अकेला होता है| सफलता में दुनिया उसके साथ होती है|जिस – जिस पर ये जग हँसा है, उसी ने इतिहास रचा है|” ये बात सच कर दिखाई है, मुंबई के ”संदीप गजकस” ने| जिन्होंने अपनी इंजीनियरिंग को छोड़ कर वो काम करने का फैसला लिया, जिसे लोग शायद मजबूरी में भी ना करना चाहे| वो काम है – जूता पोलिशिंग और रिपेयरिंग का| हाँ ये बात बिल्कुल सच है| संदीप ने देश का पहला जूता पोलिशिंग और रिपेयरिंग का  बिज़नेस शुरू  किया| उन्होंने अपने  यूनिक बिज़नेस आईडिया  के कारण शानदार सफलता पाई और देखते ही देखते आज उनकी कम्पनी देश के 10 राज्यों में पंहुच चुकी है|इतना ही नहीं संदीप की कंपनी कई मशहूर बड़े ब्रांड Puma, Reebok, Nike और Fila समेत कई बड़ी कम्पनिया जुड़ी हुई है| |  विदेश जाने का फैसला बदलकर, शू पॉलिशिंग का बिज़नेस शुरू किया  इंजीनियरिंग करने के बाद संदीप जॉब के लिए गल्फ जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसी समय अमेरिका में 9/11 का आंतकवादी हमला हुआ जिसके बाद संदीप ने विदेश जाने का ...